उत्तराखण्ड

LPG Price Hike: डीजल-पेट्रोल के बाद बढ़े सिलेंडर के दाम!, इतना हो गया महंगा  

खबर शेयर करें -
lpg-prices-hike

LPG Price Hike: आज एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। डीजल-पेट्रोल की मार तो जनता को पड़ ही रही है। साथ ही अब कमर्शियल एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 42 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

LPG Price Hike: डीजल-पेट्रोल के बाद बढ़े LPG सिलेंडर के दाम!

जिसके बाद इसकी कीमत राजधानी दिल्ली में बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है। तो वहीं कोलकाता में सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपए की वृद्धि हुई है। जिसके बाद अब ये 3255.50 रुपए पर पहुंच गया है। तो वहीं पांच किलों वाले छोटे एफटीएल के भी दामों में 11 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कमर्शियल सिलेंडर इतना हो गया महंगा  

कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से बाहर का खाना-पीना भी महंगा होने वाला है। होटल, रेस्तरां और शादियों में ये गैस सिलेंडर इस्तेमाल किया जाता है। कीमत बढ़ने से लोगों की जेब में असर देखने को मिलेगा। इस वृद्धि की दरे आज से ही लागू हो जाएंगी। इस बीच राहत वाली बात ये है कि घरेलू सरोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाब नहीं आया है।

आज से ही नई कीमतें लागू

जहां दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 42 रुपए की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत अब 3113.50 रुपए हो गई है। तो वहीं छोटे 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमत में 11 रुपए के इजाफे के साथ इसकी कीमत 821.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ कीमत 3255.50 रुपए हो गई है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव