उत्तराखण्ड

महिला को नशीला पदार्थ देकर पीजी में रेप, केस दर्ज

खबर शेयर करें -
woman raped in pg after being drugged in gurgaon
देशभर से लड़कियों को पछाड़ हरियाणा की बेटी राधिका बनी फेस ऑफ…

महिला को पीजी में नशीदा पदार्थ देकर रेप करने का मामला सामने आया है। महिला ने होश में आने के बाद विरोध किया तो आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

गुड़गांव, (): महिला को पीजी में नशीदा पदार्थ देकर रेप करने का मामला सामने आया है। महिला ने होश में आने के बाद विरोध किया तो आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा  123, 64(1)  के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विकास नामक युवक ने मिलने के लिए उनको सेक्टर-38 स्थित एक पीजी के कमरे में झांसा देकर बुलाया था। वहां पर आरोपी ने किसी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया। उसके बाद उनको होश नहीं रहा। आरोपी ने महिला के साथ एक से दो अक्तूबर के बीच दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।  जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। संबंधित पीजी के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव