उत्तराखण्ड

देहरादून पहुंचकर राहुल गांधी ने दिवंगत कांग्रेस नेता के परिवार से की मुलाकात, बांटा दुख

खबर शेयर करें -

rahul-gandhi-meets-late-congress-worker-amar-mehta-family-before-chhatron-ki-goonj-event-dehradun

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देहरादून पहुंच गए है। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने से पहले दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के घर गए। जहां उन्होंने परिवार से मुलाकात कर दुख बांटा। बताते चलें कि बीते दिन गुरुवार को कार्यक्रम कार्यक्रम स्थल में वो एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए थे। जिसमें उनकी जान चली गई थी। 

देहरादून पहुंचकर राहुल गांधी ने दिवंगत कांग्रेस नेता के परिवार से की मुलाका

देहरादून पहुंचते ही सीधा राहुल गांधी दिवंगत नेता अमर मेहता के घर पहुंचे। जहां उन्होंने अमर मेहता के बेटे आलोक मेहता और अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार का दुख साझा किया और उन्हें ढांढस बंधाया। मुलाकात के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

एक घंटे की लेंगे बैठक

कांग्रेस पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद राहुल गांधी करीब 1 घंटे की बैठक कार्यकर्ताओं के साथ लेंगे। जिसके बाद शाम 5:00 बजे वो छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव