उत्तराखण्ड

भीषण सड़क हादसा!, गहरी खाई में डंपर गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

dumper-accident-on-fata-badasu-road-in-rudraprayag

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां गुरुवार सायं फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

रुदप्रयाग में गहरी खाई में गिरा डंपर

दरअशल ये हादसा रुद्रप्रयाग जिले के फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के पास हुआ है। डंपर बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, एनडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला।

दो लोगों की दर्दनाक मौत

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की माने तो घटना की सूचना रात 8:43 बजे मिली। जिसमें बताया गया कि वाहन संख्या UK13CA0826 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त डंपर में दो व्यक्ति सवार थे। मरने वालों की पहचान 45 साल के संजय राणा और मोहन के तौर पर हुई है

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव