उत्तराखण्ड

Rahul Gandhi के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा!, कांग्रेस नेता की लोहे का पिलर गिरने से मौत

खबर शेयर करें -

 

rahul-gandhi--dehradun program-congress-leader-death

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून कार्यक्रम से पहले एक बड़ा हादसा हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों के दौरान कांग्रेसी नेता के ऊपर गिरा बड़ा लोहे का पिलर गिर गया। जिससे कांग्रेसी नेता अमर सिंह मेहता हुए गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें CMI अस्पताल भर्ती किया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। CMI हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डाक्टर महेश कुड़ियाल ने इस बात की पुष्टि की है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान कांग्रेस नेता की मौत

दरअसल आज राहुल गांधी का बन्नू स्कूल ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी मैदान में वो छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। ऐसे में इस कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बीते दिन 65 साल के कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे कार्यक्रम स्थल में वटरप्रूफ टेंट लगाने के दौरान लोहे का गार्डर उनके सिर पर गिर गया।

लोहे का पिलर गिरने से आई गंभीर चोटें

घटना के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता तैयारियों का जायजा लेने बन्नू स्कूल पहुंचे थे। गंभीर रूप से घायल अमर मेहता को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शाम को करीब सात बजे उनकी मौत हो गई।

कौन थे अमर मेहता

देहरादून के निरंजनपुर क्षेत्र में रहने वाले अमर मेहता काफी लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों में भी उनकी भूमिका थी। स्थानीय राजनीति में उनकी पहचान थी। उनके बेटे पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव