
ऊत्तराखण्ड के भीमताल में सीधी साधी लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर कथित धर्मांतरण के आरोपी मो.यूनुस ‘एमडी’ को भीमताल पुलिस, एस.आई.टी.और एस.ओ.जी.की टीम ने किया गिरफ्तार। भाजपा और व्यापार मंडल लंबे समय से ‘एमडी’ पर कार्यवाही की मांग कर रहा था। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
नैनीताल जिले के भीमताल में कुछ समय से भीमताल के कुवांताल निवासी मो.यूनुस उर्फ ‘एमडी’ नामक व्यक्ति अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। वो, फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रैकिंग और म्यूजिक शैसन चलाकर लड़कियों को पहले विश्वास में और फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था।
पिछले कुछ समय से युवतियों द्वारा मिल रही गंभीर शिकायतों के बाद पुलिस ने मो.यूनुस की तलाश की लेकिन वो फरार हो गया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने वर्ष 2020 में संपर्क बनाकर 17 लाख रुपये, विभिन्न उपकरण जैसे कैमरा, लेंस और मोबाइल आदि पर खर्च कराए। इसके बाद अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह का झांसा दिया और धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाय
मामले में अन्य पीड़िताओं द्वारा भी इसी प्रकार के शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास की शिकायतें सामने आने से प्रकरण और गंभीर हो गया, जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
