उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी- ट्रांसपोर्ट नगर में प्रशासन ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई,अतिक्रमण को लेकर दी चेतावनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में प्रशासन के द्वारा लगातार अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था को लेकर खड़े कदम उठाए जा रहे हैं इसी क्रम में बड़ी खबर हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर से सामने आ रही है यहां पर आज ज प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे 9 अवैध बॉयलर को बंद कराया गया ।

यह श्रम विभाग से अनुमति /लाइसेंस लेने के बाद ही ट्रांसपोर्ट नगर में बॉयलर चलाएंगे… इसकी अतिरिक्त दुकानों के सामने से बंद नालियों को भी खुलवाया गया।

इसके अतिरिक्त सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी भी दी गयी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव