उत्तराखण्ड

हैवानियत: 6 साल के मासूम को ‘जूस’ का लालच देकर ले गया आरोपी, फिर हत्या कर कुएं में फेंका

खबर शेयर करें -

Gumla Crime News: गुमला के कसीरा गांव में 6 वर्षीय अनमोल खड़िया की बेरहमी से हत्या हो गयी. आरोपी कुलभूषण महली जूस पिलाने के बहाने बच्चे को ले गया और शव कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, हत्या की वजह शक बताई जा रही है.

Gumla Crime News

Gumla Crime News, गुमला: गुमला सदर थाना क्षेत्र के कसीरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां छह वर्षीय मासूम अनमोल खड़िया की बेरहमी से हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया गया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गांव के ही कुलभूषण पर लगा वारदात को अंजाम देने का आरोप

जानकारी के अनुसार गांव के ही कुलभूषण महली पर इस जघन्य वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चे के घर पहुंचा और उसे जूस पिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया. इस दौरान बच्चे की मां मंजनी खड़िया को शक हुआ, तो वह आरोपी के पीछे-पीछे गयीं. लेकिन रास्ते में आरोपी कहीं छिप गया थी, फिर मौका मिलते ही बच्चे को लेकर फरार हो गया.

तलाशी के दौरान कुएं से बरामद किया गया शव

इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पूरे गांव में बच्चे की खूब छानबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और फिर से खोजबीन शुरू की. तलाशी के दौरान गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत में स्थित कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. पिता टिनटिया खड़िया ने गांव के ही कुलभूषण महली पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

पुलिस मामले की कर रही है जांच

शनिवार सुबह बच्चे की मां मंजनी खड़िया ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी को लेकर टिनटिया खड़िया पर शक करता था. इसी बात को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव