उत्तराखण्ड

होली के बाद उत्तराखंड में चढ़ने लगा पारा, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, पढ़ लें अपडेट

खबर शेयर करें -
GARMI

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में होली के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सात मार्च को एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा।

उत्तराखंड में 5 मार्च को कैसा रहेगा मौसम Uttarakhand Weather update

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 7 मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम शुष्क रहने के चलते सामान्य तापमान में छह से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मार्च में पहली बार 29.7 डिग्री डेढ़ किया गया तापमान

होली के बाद उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। वैज्ञानिकों की माने तो पहली बार मार्च की शरुआत इतने गर्म दिन के साथ हुई है। आंकड़ों में नजर डाले तो बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 29.7 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। जबकि बीते दस साल में इतना तापमान कभी नहीं दर्ज हुआ था।

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

पिछले कुछ सालों के आंकड़ों की बात करें तो दस साल में सिर्फ 2021 की 26 मार्च को छोड़कर पूरे मार्च में कभी इतना तापमान रिकॉर्ड नहीं हुआ। जानकारी के लिए बता दें उस समय देहरादून का अधिकतम तापमान 31.8 दर्ज किया गया था। यह अब तक का ऑलटाइम रिकॉर्ड भी है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव