उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी के इस पेट्रोल पंप में बड़ा हादसा होने से टला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहाँ एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। बता दें कि काठगोदाम स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप में लीकेज होने की वजह से आग लग गई, जिसपर समय रहते पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम ने काबू पा लिया। इधर पेट्रोलियम इंजीनियरों को लीकेज की मरमत के लिए मौके पर बुलाया गया है।थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्रान्तर्गत शनिवार को भारत पेट्रोलियम के फिलिंग स्टेशन की एक नाली में लीकेज के चलते आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad