उत्तराखण्ड

कथावाचक ने युवती के साथ किया रेप! FIR की तैयारी में पुलिस, युवती बोली- मुझे 24 घंटे की सुरक्षा दें

खबर शेयर करें -
storyteller uttam swami accused of raping a girl fir registered

प्रसिद्ध कथावाचक और धर्मगुरु बताए जाने वाले उत्तम स्वामी के खिलाफ एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने ई-मेल के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि धर्म और आस्था का भरोसा दिलाकर उसके साथ मानसिक रूप से प्रभाव…

भोपाल: प्रसिद्ध कथावाचक और धर्मगुरु बताए जाने वाले उत्तम स्वामी के खिलाफ एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने ई-मेल के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि धर्म और आस्था का भरोसा दिलाकर उसके साथ मानसिक रूप से प्रभाव डालते हुए दुष्कर्म किया गया।

शिकायत में युवती का कहना है कि उत्तम स्वामी स्वयं को आध्यात्मिक गुरु बताते हैं और समाज में उनका व्यापक प्रभाव है। युवती के अनुसार, जब उन्हें यह जानकारी मिली कि वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही है, तो उसे सीधे और परोक्ष रूप से धमकियां दी जाने लगीं, ताकि वह एफआईआर दर्ज न कराए।

गवाहों को प्रभावित करने की आशंका
युवती ने अपनी शिकायत में आशंका जताई है कि मामले के गवाहों को प्रभावित किया जा सकता है। साथ ही उसने दावा किया है कि उसे लगातार डराया-धमकाया जा रहा है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका भी है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी के पास ऐसे समर्थक हैं, जो उसकी गतिविधियों और लोकेशन की जानकारी हासिल कर सकते हैं, जिससे उसकी सुरक्षा को खतरा है।

पुलिस से सुरक्षा की मांग
युवती ने पुलिस से 24 घंटे सुरक्षा (पुलिस प्रोटेक्शन) उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उसने अनुरोध किया है कि उसकी पहचान और वर्तमान निवास स्थान की जानकारी सीलबंद (Sealed Cover) रखी जाए, ताकि निजी जानकारी सार्वजनिक न हो सके। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के आधार पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। वहीं, उत्तम स्वामी की ओर से भी अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव