उत्तराखण्ड

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद

खबर शेयर करें -

 

sajjan-kumar-1984-antisikh-riots-convict-dies-at-80

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार को 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जब उन्हें ले जाया गया तब वो मृत थे। बता दें कि साल 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में वो दोषी ठहराए गए थे। जिसके बाद से वो तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन

सज्जन कुमार 1980 के दशक में उत्तर-पश्चिम और बाहरी दिल्ली सीट से कांग्रेस के प्रमुख चेहरे बनकर उभरे थे। बता दें कि वो तीन बार 1980, 1991 और 2004 में लोकसभा सांसद चुने गए। उनकी बाहरी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में मजबूत पकड़ थी।

1984 के दंगों में नाम, दोषी घोषित होते ही कांग्रेस से किनारा

हालांकि 1984 के दंगों में उनका नाम आया। जिसके बाद उनका राजनीतिक करियर विवादों में घिर गया। साल 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई। इसी के तुरंत बाद उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 

सरकार

34 साल बाद मिली थी उम्रकैद की सजा

साल 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में सिख विरोधी दंगें भड़के थे। सज्जन कुमार का नाम भीड़ को ना सिर्फ उकसाने बल्कि हत्याओं में शामिल होने पर भी आया था। 34 सालों तक ये केस चला। जिसके बाद साल 2018 में निचली अदालत का फैसला पलटते हुए उच्च न्यायालय ने उन्हें दोषी ठहराकर उम्र कैद की सजा सुनाई। 31 दिसंबर 2018 को उन्होंने अदालत में समर्पण किया था।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव