उत्तराखण्ड

77वां गणतंत्र दिवस: लोकभवन में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी बधाई

खबर शेयर करें -

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लोकभवन में राज्यपाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने लोकभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानियों और महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर को नमन किया।

विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा भारत: राज्यपाल
राज्यपाल फ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। 21वीं सदी हमारे लिए चुनौतीपूर्ण है, और इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें पक्के इरादे करने होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव