उत्तराखण्ड

बड़ा फैसला!, T20 World Cup 2026 में IND VS PAK का नहीं होगा मुकाबला

खबर शेयर करें -

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की सरकार ने भारत (IND VS PAK) के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है। बता दें कि दोनों भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला खेला जाना है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले से ही बाहर बांग्लादेन के समर्थन में उतरने का फैसला किया है। जिससे से फालतू का बखेड़ा खड़ा हो रखा है। बता दें कि पाक के सारे मैच भारत के बाहर श्रीलंका में कराए जा रहे हैं। उसके बाद भी पाकिस्तान ने ये फैसला लिया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। इस बार का वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। पाकिस्तान सरकार ने ये साफ किया कि टीम 15 फरवरी को कोलंबों में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच ना खेलने का फैसला लिया है।

पाकिस्तान सरकार का बड़ा ऐलान
रविवार को एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट शेयर कर पाकिस्तान सरकार ने इस बात की पुष्टि की कि सलमान आगा की कप्तानी में राष्ट्रीय टीम आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पर्मिशन दे दी गई है। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि मेन इन ग्रीन’ 15 फरवरी को डिफेंडिंग चैंपियन भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच नहीं खेलेगी।

श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग टेंपल
उन्होंने लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टी20 2026 में भाग लेने की मंजूरी देती है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान में नहीं उतरेगी.

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव