उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में गणपति बिहार में चलाया गया सफाई अभियान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। नगर निगम की ओर से शहर के सभी 60 वार्डों में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में गणपति बिहार क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि हल्द्वानी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम और उसके सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे नगर निगम का सहयोग करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, ताकि हल्द्वानी को साफ-सुथरा और सुंदर शहर बनाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव