उत्तराखण्ड

चमोली के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी का निधन, क्षेत्र में पसरा मातम, चुनाव स्थगित

खबर शेयर करें -

DEAD BODY

चमोली विकासखंड के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी का निधन हो गया। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने यहां प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है।

चमोली के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी का निधन

बताया जा रहा है राजेंद्र सिंह (38) पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए थराली अस्पताल ले जाया गया। चिकिसकों ने राजेंद्र की हालत को गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। बीते शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

देवलग्वाड़ में प्रधान पद के लिए चुनाव स्थगित

राजेंद्र सिंह की मौत की खबर के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है। उनके निधन की सूचना मिलते ही ब्लॉक चुनाव अधिकारी अश्विनी गौतम ने एक पत्र जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद के लिए चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि, अन्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव