उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – राजपुरा में हेमंत साहु ने चलाया भव्य स्वच्छता अभियान, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

 राजेंद्र नगर में युवा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू के नेतृत्व में एक भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आर्मी कैंट के पास गंदगी से भरे नाले की लगभग 60 मीटर सफाई की गई, जिससे सैकड़ों कुंतल कचरा निकालकर इलाके को स्वच्छ बनाया गया।

https://youtu.be/OLKEJXg9wqY?si=ksy62de24IRAXX_s

video link- https://youtu.be/OLKEJXg9wqY?si=ksy62de24IRAXX_s

स्थानीय जनता ने की सराहना

इस सराहनीय पहल की स्थानीय जनता ने जमकर प्रशंसा की। हेमन्त साहू ने नागरिकों से अपील की कि नालों और नालियों में कूड़ा-कचरा न फेंकें। उन्होंने कहा, “सफाई का काम शर्म का नहीं, बल्कि धर्म का विषय है। पूर्व में भी हमने कई बार ऐसे अभियान चलाए हैं और आगे भी स्वच्छता को प्राथमिकता देंगे।” हेमन्त साहू ने नगर निगम से मांग की कि इलाके में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए और सभी नालों की समुचित सफाई की जाए ताकि गंदगी से होने वाली बीमारियों को रोका जा सके।

स्वच्छता अभियान जारी रहेगा

इस मौके पर पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि सफाई अभियान में भाग लेने से स्वच्छता कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और इलाके को पूरी तरह गंदगी मुक्त करने के लिए सभी नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव