हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार को विवाद की स्थिति पैदा हो गई। अध्यक्ष पद के ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट पर मतपत्र फाड़ने का आरोप लगा है। घटना के बाद मतगणना स्थल पर कुछ देर तक हंगामे का माहौल रहा।जानकारी के अनुसार, मतगणना के दौरान सामने आ रहे परिणामों को लेकर धीरज बिष्ट की ओर से आपत्ति जताई गई। इसी दौरान कथित तौर पर कुछ मतपत्र फाड़े जाने की बात सामने आई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।स्थिति बिगड़ने की सूचना पर पुलिस और कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। विवाद के चलते मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।फिलहाल पूरे मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन और संबंधित प्रत्याशियों की ओर से स्थिति स्पष्ट की जा रही है।



