उत्तराखण्ड

Videoहल्द्वानी- जजी कोर्ट के बाहर मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक सनसनीखेज गोलीकांड की घटना सामने आई है। यह घटना रविवार देर शाम जजी कोर्ट के बाहर हुई, जिसमें हनी प्रजापति नामक युवक को सिर में गोली लग गई, और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

https://youtu.be/GuochFmCCw0?si=T8T1kjYzWrp5rY30

videolink- https://youtu.be/GuochFmCCw0?si=T8T1kjYzWrp5rY30

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना आपसी कहासुनी और विवाद के चलते हुई। जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और इस दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। हनी प्रजापति बेलेजली लॉज में रह रहा था, और घटना के बाद वहां अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान, मौके पर मौजूद लोगों ने दूसरे पक्ष के दो युवकों की पिटाई कर दी।

पुलिस को सूचित करने के बाद, मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस मामले को जल्द ही सुलझाया जाएगा।

अस्पताल में घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव