उत्तराखण्ड

Pi Coin Price Today: पाई क्वाइन में एक बार फिर आ रही तेजी ! इतनी आई उछाल, 1 रु में इतने खरीदें जा सकते है क्वाइन

खबर शेयर करें -

pi coin price PI Network price in india

Pi Coin Price Today: Pi Coin ने लॉन्च के दौरान जितनी उम्मीदें जगाईं थीं उसपर वो खरा नहीं उतरा। निवेशकों को उतना फायदा नहीं हुआ जितना वो अनुमान लगाए बैठे थे। Exchanges पर लिस्ट होते ही इसकी कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। गिरावट 99% तक चली गई थी। हालांकि बीचे 24 घटों की बात करें तो इसकी कीमत (Pi Coin Price Today) में तेजी आई है। चलिए जानते है कि पाई क्वाइन का अभी का रेट क्या चल रहा है। साथ ही एक रुपए में आप कितने Pi Coins खरीद सकते है।

Pi Coin की मौजूदा कीमत (Pi Coin Price)

क्रिप्टो डॉट कॉम की माने तो सुबह 10:45 बजे के आसपास Pi Coin की कीमत $1.64 थी। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब ₹142.16 है। बीते 24 घंटों में इसमें पाई क्वाइन में 9.5% की तेजी देखी गई। एक रुपए की बात करें तो इसमें आप 0.0070 Pi Coins खरीद सकते है।

अब तक की सबसे ऊंची कीमत

भारत में Pi Coin की लिस्टिंग के बाद इसकी सबसे ज्यादा कीमत ₹170.89 रही है। बता दें कि विशेष क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म Pi Network पर यूजर्स Pi Coin की माइनिंग और लेन-देन कर सकते है। Pi Network यूजर्स को मोबाइल के माध्यम से ये सुविधा प्रदान करता है। अपने ब्लॉकचेन इकोसिस्टम पर आधारित ये प्लेटफॉर्म अलग-अलग एप्लेकेशन को सपोर्ट करता है। इससे डेवलपर्स नए इनोवेटिव टूल्स और सेवाएं विकसित कर सकते है

क्यों आई भारी गिरावट?

जब Pi Coin मेननेट पर लॉन्च हुआ तब इसमें जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। लॉन्च से पहले इसकी कीमत $200 तक भी ट्रेड हो रही थी। जिससे लोगों को उम्मीद थी कि इसकी कीमत काफी ऊंची जाएगी। लेकिन लिस्टिंग के बाद इसके दाम लगभग 99% तक गिर गए। हालांकि अब इसमें धीरे-धीरे रिकवरी देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों की उम्मीद एक बार फिर से जाग गई

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव