उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा का मौसम का हाल, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

खबर शेयर करें -

 

mausam weather uttarakhand

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन प्रदेश में ठंड में इजाफा हो गया है। जहां पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड लोगों की मुशेकिलें बढ़ा रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है।

अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा का मौसम का हाल

उत्तराखंड में भले ही बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन तापमान में आ रही कमी के कारण सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को मैदानी जिलों में घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कुछ क्षेत्रों में कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान

मौसम को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव