उत्तराखण्ड

Crime News: कमरे में बंद थे भाई-बहन, पूरी रात आती रही चीखने की आवाज, सुबह ऐसी हालत में मिले दोनों,देखे video

खबर शेयर करें -

Jodhpur Crime News: कमरे में बंद थे भाई-बहन, पूरी रात आती रही चीखने की आवाज, सुबह ऐसी हालत में मिले दोनों
Jodhpur Brother Sister Crime News/Image Source: IBC24

जोधपुर: Jodhpur Crime News:  जोधपुर के यूआईटी कॉलोनी, गायत्री नगर में रिश्तों को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मौसेरे भाई ने अपनी बहन की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना (Jodhpur Brother Sister Crime News)

video- https://youtu.be/rRIRx2Iwp5E?si=hJzKV5wcVS6i_VQj

मौसेरे भाई ने बहन की हत्या के बाद खुद भी दी जान (Jodhpur suicide murder case)

Jodhpur Crime News:  एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जा सके। घटना के समय पास के घर में शादी का माहौल था, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ईश्वर पारीक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हत्या तथा आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव