उत्तराखण्ड

विद्युत व विजिलेंस टीम का छापा : दर्जनों घरों में बिजली चोरी पकड़ी, एक्शन से मची खलबली

खबर शेयर करें -
विद्युत व विजिलेंस टीम का छापा : दर्जनों घरों में बिजली चोरी पकड़ी, एक्शन से मची खलबली

उधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र में पहुंची विजिलेंस की टीम ने विद्युत विभाग की टीम के साथ मिलकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया. अचानक हुई इस छापेमारी की कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया.

विद्युत व विजिलेंस टीम का छापा

उधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र में शुक्रवार को विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अमित चंद्र आर्य और अवर अभियंता अरुण कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान कई उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया.

दर्जनों घरों में बिजली चोरी पकड़ी

विजिलेंस की टीम ने 14 लोगों के खिलाफ कागजी कार्रवाई करते हुए थाने में तहरीर दी है. विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी प्रवेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आगे भी टीम का छापामारी अभियान जारी रहेगा. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि वे बिजली चोरी से बचें. अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव