उत्तराखण्ड

खुशखबरी : UKSSSC ने समूह-ग के 4,855 पदों का कैलेंडर किया जारी, यहां देखें डिटेल

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में समूह-ग के 4,855 पदों पर होने वाली भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है।

यूकेएसएसएससी ने समूह-ग के 4,855 पदों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें विभिन्न विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं। बता दें कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के हिसाब से पदों का रोस्टर तय होने के बाद जारी किया है।

इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर तक होंगी परीक्षाएं
आपको बता दें कि जारी किए गए कैलेंडर में पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, कनिष्ठ सहायक, वन दरोगा जैसी बड़ी भर्तियां भी शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें प्राथमिक शिक्षक, वाहन चालक, लाइब्रेरियन, सहायक लेखाकार, और वन आरक्षी के लिए भी तिथियां निर्धारित की गई हैं। बता दें कि आयोग इन भर्तियों को इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर तक करवाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव