उत्तराखण्ड

बेजुबान की मौत, इंसानियत का जनाजा: वृंदावन में हैवान बना मजदूर, दरिंदगी के बाद भीड़ ने कालिख पोत गलियों में घुमाया

खबर शेयर करें -

mathura news he did dirty work with the animal and it died

Mathura News: कृष्ण की नगरी वृंदावन से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। गोविंद कुंड के पास कुशवाह गली में एक युवक ने बेजुबान जानवर के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की, जिसे सुनकर स्थानीय लोगों का खून….

Mathura News: कृष्ण की नगरी वृंदावन से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। गोविंद कुंड के पास कुशवाह गली में एक युवक ने बेजुबान जानवर के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की, जिसे सुनकर स्थानीय लोगों का खून खौल उठा। इस अमानवीय कृत्य के कारण जानवर की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बिहारी नाम का एक मजदूर, जिसकी पत्नी का देहांत डेढ़ साल पहले हो चुका है, वह इलाके में अकेला रहता था। आरोप है कि उसने एक बेजुबान कुतिया के साथ अप्राकृतिक (Unnatural) और अनैतिक कृत्य किया। दरिंदगी की इंतहा ऐसी थी कि वह बेजुबान जानवर इसे सह नहीं पाया और उसकी जान चली गई।

चेहरे पर कालिख, गले में चप्पलों की माला
जैसे ही मोहल्ले के लोगों को इस घृणित घटना की भनक लगी, देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी बिहारी को मौके पर ही दबोच लिया। लोगों ने गुस्से में आरोपी का चेहरा काला किया और उसे चप्पलों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धर्मनगरी में इस तरह की ‘राक्षसी’ हरकत बर्दाश्त के बाहर है।

आरोपी अब सलाखों के पीछे
हंगामे के बाद स्थानीय लोग आरोपी को पकड़कर सीधे कोतवाली ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया।

अधिकारियों का बयान
सीओ सदर पी.पी. सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव