उत्तराखण्ड

रानीपोखरी लॉ यूनिवर्सिटी पर सियासत: कांग्रेस ने BJP को घेरा, हरक बोले सात साल बाद भी प्रोजेक्ट अधूरा

खबर शेयर करें -

 

Harak singh rawat PC

कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष ने इस बार त्रिवेंद्र रावत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पूर्व में जुमलेबाजी करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि उनकी ओर से रानीपोखरी में लॉ यूनिवर्सिटी के नाम पर भूमि आवंटित कर उसका शिलान्यास किया गया था। लेकिन सात साल बीत जाने के बाद भी वहां एक ईंट तक नहीं रखी है।

रानीपोखरी लॉ यूनिवर्सिटी पर सियासत

देहरादून कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने प्रेस वार्ता की। जिसमे उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलै है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र रावत जब सीएम थे। उस समय उन्होंने ऋषिकेश के रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के नाम पर भूमि आवंटित की गई थी। साथ ही उसका शिलान्यास भी किया था। लेकिन आज सात साल बीत जाने के बाद भी वहां एक ईंट तक नहीं रखी गई।हरक सिंह ने आरोप लगाया की यूनिवर्सिटी के नाम पर आवंटित भूमि को अब टिहरी बांध विस्थापितों के नाम पर खुर्द-बुर्द करने का काम किया जा रहा है। इस पूरे मामले को सरकार की विफलता बताए हुए उन्होंने कहा कि इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

धामी सरकार पर साधा निशाना

रावत ने धामी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद की संवैधानिक गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उनका कहना है कि जब पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया तो वर्तमान सरकार को उसे आगे बढ़ाना चाहिए थे, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपनी ही सरकार के फैसलों का उल्लंघन किया है। उन्होंने भाजपा पर आंतरिक गुटबाजी करने का आरोप लगते हुए कहा कि आर्टि के नेता एक-दूसरे को श्रेय देने से बचते हैं। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। रानीपोखरी प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से भविष्य में मुख्यमंत्री की घोषणाओं और शिलान्यास पर जनता का भरोसा कमजोर होगा।

चुनाव के दौरान जनता को भ्रमित करने के लिए किया था दिखावा: हरक सिंह

हरक सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जनता को भ्रमित करने के लिए लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास केवल दिखावा था। रानीपोखरी में चल रहे आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है और कांग्रेस पार्टी भी इस आंदोलन में उनके साथ खड़ी है।

प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल

हरक सिंह ने प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे लोगों पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। इसे उन्होंने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव