उत्तराखण्ड

नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

देहरादून। कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल के बीच उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक खबर सामने आई है। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी भी बनाया गया है।
संजीव आर्य उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पुत्र हैं। हाल ही में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट से स्वयं चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था। अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव