उत्तराखण्ड

बैग और जूते की रकम दबाने वाले अफसरों को नोटिस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सरकार की ओर से बच्चों को बैग और जूते के लिए दी जाने वाली रकम में नैनीताल जिले में अफसर ही लापरवाही बरत रहे हैं। जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक की ओर से अगस्त माह में जारी की गई रकम आठ ब्लॉकों के उप खंड शिक्षाधिकारियों ने अपने पास दबा ली। बता दे कि जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक ने सभी आठ ब्लॉकों के उप शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। पूछा गया है अब तक बच्चों के खातों में रकम क्यों नहीं डाली गई। जिले में जूते और बैग के लिए एक करोड़ सत्तर लाख उनतालीस हज़ार छह सौ बावन रुपये की रकम जारी की गई थी। जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि सभी उप शिक्षाधिकारियों को आठ अगस्त को रकम जारी कर दी गई थी। उप शिक्षाधिकारी कार्यलायों से यह रकम बच्चों के खातों में डाली जानी थी। यह लापरवाही है। इसलिए सभी उप शिक्षाधिकारियों को लापरवाही पर नोटिस जारी किया है। तीन दिन में जवाब नहीं देने पर अफसरों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी。

ये रकम की गई है जारी
विकास खंड धनराशि
ओखलकांडा 15,75,090
धारी 10,70,736
रामगढ़ 8,47,260
बेतालघाट 7,63,518
हल्द्वानी 65,21,724
कोटाबाग 14,18,874
रामनगर 33,76,542

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव