उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 6 सितम्बर को होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

 

mausam alert uttarakhand

Uttarakhand Weather  News: उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की माने तो 6 सितम्बर को उत्तराखंड में बारिश का कहर देखने को मिलेगा।

उत्तराखंड में 6 सितम्बर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 6 सितम्बर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आज यानी रविवार को उत्तराखंड के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ बौछार होने की संभावना है। साथ ही पहाड़ों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए वहां सफर करने वाले लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है। 

आने वाले दिनों में भी बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो सोमवार को भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। वैज्ञानिकों की माने तो 7 सितम्बर (7 september weather update) को राज्य के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गर्जना होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव