उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – शहर की बेटी दिव्यांशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से मिला गोल्ड मेडल, परिवार का बढ़ाया गौरव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) से स्नातक की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हल्द्वानी की दिव्यांशी वार्ष्णेय (Haldwani Student Divyanshi Varshney Gold Medal) को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। निफ्ट के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने दिव्यांशी (Divyanshi Varshney Achievement NIFT Gold Medal Award) को स्वर्ण पदक के साथ 11 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छात्राओं को फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर मेहनत के साथ युवा सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।

दिव्यांशी वार्ष्णेय ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वह डॉ. आर.के. वार्ष्णेय की पौत्री तथा अलका वार्ष्णेय और सुधांशु वार्ष्णेय की पुत्री हैं। दिव्यांशी ने बिरला स्कूल से कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने निफ्ट से स्नातक की शिक्षा हासिल की।

राष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त करना दिव्यांशी और उनके परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। स्वर्ण पदक के साथ 11 हजार रुपये का चेक मिलने से परिवार की खुशी दोगुनी हो गई। दिव्यांशी की इस शानदार उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव