उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

खबर शेयर करें -

देहरादून। महाराष्ट्र के पुणे स्थित शिव छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 5वीं कैडेट, जूनियर एवं सीनियर ताइक्वांडो राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन की टीम ने कुल 10 पदक जीतकर राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन किया।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए।

🥇 स्वर्ण पदक

प्रियंशी बोहरा जूनियर महिला, अंडर-67 किग्रा

🥈 रजत पदक

तरुण खुल्बे कैडेट पुरुष, अंडर-65 किग्रा

शिवम बोरा कैडेट पुरुष, अंडर-61 किग्रा

रोशन कुमार – जूनियर पुरुष, अंडर-51 किग्रा

प्रथामेश जूनियर पुरुष, अंडर-55 किग्रा

🥉 कांस्य पदक

भूमिका सामंत कैडेट महिला, अंडर-59 किग्रा

अवंतिका कैडेट महिला, अंडर-29 किग्रा

ईशानी मिश्रा कैडेट महिला, 59 किग्रा से अधिक

हर्षित बिष्ट सीनियर पुरुष, अंडर-74 किग्रा

धीरज यादव सीनियर पुरुष, अंडर-63 किग्रा

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के पीछे प्रशिक्षकों नरेश शर्मा, सुरेंद्र भंडारी, कुंदन पांडे, लतिका भंडारी और मोक्षदा कलमेटार की अहम भूमिका रही। टीम मैनेजर गौरव सिंह ने भी टीम का बेहतर समन्वय संभाला।एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव रवि शंकर सिंह फरस्वाण , आनंद सिंह बोरा , रमेश खरकवाल और समन्वयक प्रदीप जोशी ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम मैनेजर को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

वहीं, इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर ने भी उत्तराखंड टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।उत्तराखंड की यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का नतीजा है। राष्ट्रीय मंच पर मिली यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनी है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव