उत्तराखण्ड नैनीताल भीमताल हल्द्वानी

नैनीताल समेत इन जगह घूमने जाने से पहले देखे यातायात प्लान, वरना हो सकते हो परेशान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी आज नैनीताल पुलिस के द्वारा यातायात प्लान जारी किया गया है।बता दे किये उजाला एकेडमी भवाली में सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के सेमीनार के दृष्टिगत भवाली, भीमताल और नैनीताल की यातायात प्लान तैयार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आज 29 सितंबर की सायं 07:00 बजे से 08:00 बजे तक होटल कंट्री इन भीमताल से लेकर नैनीताल हाई कोर्ट तक यातायात प्रभावित रहेगा। इसी तरह 30 सितंबर 2023 को प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे के बीच होटल कंट्री इन भीमताल से लेकर भवाली बाजार होकर नैनीताल हाई कोर्ट तक यातायात प्रभावित रहेगा। इसेके दृष्टिगत पर्यटकों एवम जनता से अनुरोध किया गया है कि उक्त यातायात गाइडलाइन को मध्य नजर रखते हुए अपनी यात्रा प्लान करें। अन्य यातायात मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव