उत्तराखण्ड

12 August Uttarakhand Weather: देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, सावधान रहें

खबर शेयर करें -
Uttarakhand Weather Update uttarakhand mausam

उत्तराखंड में मानसून का आक्रामक प्रभाव अब दिखने लगा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। वैज्ञानिकों की माने तो 12 अगस्त को देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।

12 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 12 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में मौसम का कहर देखने को मिलेगा। 12 अगस्त यानी आज देहरादून, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत जिले में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

13 अगस्त को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 13 अगस्त को भी राज्य के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिले में कुछ जगह भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव