उत्तराखण्ड

MS Dhoni अब नहीं पहनेंगे Jersey Number 7, बदला अपना जर्सी का नंबर

खबर शेयर करें -

भारतीय क्रिकेट में जर्सी नंबर 7 का मतलब सिर्फ एक ही शख्स है और वो है महेंद्र सिंह धोनी। बीते दशकों से नबंर सात की इस जर्सी से करोड़ों फैंस की भावनाएं जुड़ी है क्योंकि ये उनके पूर्व दिग्गज कप्तान MS Dhoni की जर्सी है। जिन्होंने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई। बल्कि कई हारे हुए मैचिस को भी जिताया। 7 नंबर की जर्सी से कई सारे किस्से और कहानियां जुड़ी है। हालांकि अब इस 7 नंबर की जर्सी का युग समाप्त हो गया है। MS धोनी ने अपनी जर्सी का नंबर बदल दिया है।

दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू ही होने वाला है। इससे ठीक पहले धोनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी नई जर्सी के नंबर को दिखाते नजर आ रहे है। अब मैदान पर धोनी 7 की जगह जर्सी नंबर 8 पहने हुए दिखाई देंगे।

इसकी जानकारी अपने फैंस को देते हुए धोनी ने कैप्शन लिखा, “कुछ नंबर हमेशा आपके साथ जुड़े रहते हैं, 7 भी वैसा ही एक नंबर है, लेकिन आज मैं अपने नंबर को बदलकर 8 कर रहा है। ऐसा क्यों कर रहा हूं ये जल्द आपको पता चलेगा।”

BCCI भी रिटायर कर चुकी है 7 नंबर की जर्सी
दुनिया में कई ऐसे क्रिकेटर हैं जिसके जर्सी नंबर की भी एक अलग ही पहचान रही है। वैसा ही केस धोनी के साथ भी है। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने भी धोनी के 7 नंबर वाली जर्सी को रिटायर कर दिया है। यानी कि भविष्य में कोई भी खिलाड़ी भारतीय टीम में नंबर सात की जर्सी को नहीं पहन पाएगा। अब फैंस को बस इस बात का इंतजार है कि आखिर धोनी ने अपनी जर्सी 7 से 8 क्यों की।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव