उत्तराखण्ड

मानसूनी आफत का दौर जारी, 11 अगस्त को देहरादून समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसूनी आफत का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 11 अगस्त के लिए देहरादून समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से अनचाही यात्रा से बचने के लिए कहा है।

11 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम (11 august uttarakhand weather)

मौसम विभाग ने 11 अगस्त को देहरादून समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि मैदानी जिलों में जैसे हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं।

आने वाले दिनों में भी बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 12 अगस्त को भी देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं वैज्ञानिकों ने 13 से 15 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और तेज बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है

@highlight

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव