उत्तराखण्ड

BJP विधायक के साथ अश्लील फोटो पर बवाल!, गिरफ्तारी के बाद भी आत्मदाह की धमकी

खबर शेयर करें -

mahi-takuli-BJP MLA SURESH GARIA

कपकोट के माही टाकुली मामला आजकल सुर्खियों में बना हुआ है। इसी मामले में एक गिरफ्तारी हो गई है। लेकिन जिस सवाल ने पूरे कपकोट को करीब दो साल तक उलझाए रखा, उसका जवाब आज भी नहीं मिल पाया है। अगर साल 2024 में वायरल हुई कथित फोटो में माही टाकुली नहीं थीं। तो फिर उस तस्वीर में दिखाई देने वाली महिला कौन थी? क्या वो तस्वीर सच में डीपफेक थी? जैसा BJP विधायक सुरेश गढ़िया दावा कर चुके हैं। या फिर इस पूरे मामले का सच अभी भी सामने आना बाकी है? 

BJP विधायक के साथ महिला की अश्लील फोटो पर बवाल!

दरअसल कपकोट में सोशल मीडिया के जरिए माही टाकुली को कथित तौर पर बदनाम करने और उनके चरित्रहनन के आरोप में पुलिस ने जगदीश गोस्वामी नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन गिरफ्तारी के बाद भी ये मामला शांत होता नहीं दिख रहा।

महिला माही टाकुली ने की फॉरेंसिक जांच की मांग

माही टाकुली ने फेसबुक पर एक नया वीडियो जारी कर साल 2024 में वायरल हुई उस कथित फोटो की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है। जिसे उस समय सोशल मीडिया पर विधायक सुरेश गढ़िया और माही टाकुली से जोड़कर वायरल किया जा रहा था।

माही टाकुली का साफ कहना है कि 2024 में वायरल हुई कथित अश्लील फोटो उनकी नहीं थी। माही टाकुली ने अब मांग की है कि पुलिस को ये पता लगाना चाहिए कि उस फोटो में दिखाई देने वाली महिला आखिर कौन है?

2024 का है मामला

दरअसल ये पूरा मामला साल 2024 का है। उस दौरान कपकोट से बीजेपी विधायक सुरेश गढ़िया और एक महिला माही टाकुली की कथित अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। माही ने सबसे पहले दावा किया था कि ये फोटो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर AI तकनीक ये तैयार कि गई थी। उस समय विधायक सुरेश गढ़िया ने भी इस वीडियो को AI से तैयार किया गया फर्जी यानी डीपफेक कंटेंट बताया था। मामला कुछ दिनों तक सुर्खियों में रहा, फिर धीरे-धीरे ठंडा पड़ गया। 

अभी मामला फिर सुर्खियों में

लेकिन अब लगभग दो साल बाद वही मामला फिर से चर्चा में है। दरअसल, हाल के दिनों में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जगदीश गोस्वामी लगातार इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट कर माही टाकुली के चरित्र पर सवाल उठा रहा था। साथ ही जगदीश गोस्वामी ये दावा भी कर रहा था कि साल 2024 में वायरल हुई कथित फोटो में माही टाकुली ही थीं। इस बात के सबूत उसके पास मौजूद हैं।

भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया ने भी जारी किया बयान

इसी बीच कपकोट से भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया भी मीडिया के सामने आए। उन्होंने उस कथित फोटो को डीपफेक बताते हुए कहा कि ये राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उनका उस तस्वीर से कोई संबंध नहीं है। सत्ताधारी पार्टी के विधायक ने तो ये तक कह दिया कि उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन उनकी शिकायत पर समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस ने जगदीश गोस्वामी को किया गिरफ्तार

वहीं अब पुलिस ने आरोपी जगदीश गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। जगदीश गोस्वामी के पास से ऐसे कोई सबूत नहीं मिले जिससे ये साबित हो सके कि वायरल फोटो में माही टाकुली ही थीं।

गिरफ्तारी के बाद माही ने एक और वीडियो किया जारी

इसी बीच माही टाकुली ने एक और वीडियो जारी किया। माही टाकुली कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी से उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। माही टाकुली के मुताबिक, असली न्याय तब मिलेगा जब साल 2024 में वायरल हुई उस कथित फोटो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। जिससे ये साफ होगा कि तस्वीर में दिखाई देने वाली महिला आखिर कौन थी?

महिला ने पीएम मोदी, सीएम धामी से लगाई गुहार

माही टाकुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक, राष्ट्रीय महिला आयोग और उत्तराखंड राज्य महिला आयोग को भी पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। माही टाकुली का कहना है कि पुलिस को ये भी बताना चाहिए कि साल 2024 में उनकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अब तक उस कथित फोटो की फॉरेंसिक जांच क्यों नहीं कराई गई? 

दो-तीन सालों से मानसिक पीड़ा झेल रहा परिवार

माही टाकुली का दावा है कि पिछले दो से तीन सालों में इस पूरे विवाद की वजह से उन्हें और उनके परिवार को मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक पीड़ा झेलनी पड़ी है।

आत्महत्या की चेतावनी

माही टाकुली ने चेतावनी दी है कि अगर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और सच सामने नहीं आया, तो वो सपरिवार आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकती हैं। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन इस पूरे मामले का सबसे बड़ा सवाल ये है किक्या इस मामले में फोरेंसिक जांच होगी? आखिर विधायक सुरेश गढ़िया इस मामले में जांच को लेकर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं? और माही टाकुली को न्याय मिल पाएगा

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव