उत्तराखण्ड

दुनिया ने खो दिया अपना सबसे बड़ा पर्वतारोही!, हिमस्खलन ने छीन ली ‘निम्सदाई’ की जिंदगी

खबर शेयर करें -

 

nirmal-purja-death-

जिस शख्स ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों को झुकाया, आखिरकार वही पहाड़ों की गोद में हमेशा के लिए सो गया। दुनिया के मशहूर नेपाली पर्वतारोही निर्मल ‘निम्सदाई’ पुर्जा अब इस दुनिया में नहीं रहे।

नहीं रहे पर्वतारोही निर्मल ‘निम्सदाई’ पुर्जा nirmal purja death

पाकिस्तान के काराकोरम पर्वतमाला में स्थित ब्रॉड पीक पर चढ़ाई के दौरान आए भीषण Avalanche में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वे लापता हो गए थे और बाद में उनकी संस्था Elite Exped ने उनके निधन की पुष्टि की।

दरअसल 43 साल के निम्सदाई उस अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। जिसका लक्ष्य था 8,000 मीटर से अधिक ऊंचे ब्रॉड पीक को फतह करना था। लेकिन अचानक आए Avalanche ने इस पूरे अभियान को त्रासदी में बदल दिया।

6 महीने 6 दिनों में 14 चोटियों को किया फतह

बता दें कि निर्मल पुर्जा वही पर्वतारोही थे। जिन्होंने 2019 में महज 6 महीने 6 दिनों में दुनिया की सभी 14 चोटियों, जिनकी ऊंचाई 8,000 मीटर से अधिक थी उन्हें फतह कर इतिहास रच दिया था। ये रिकॉर्ड आज भी पर्वतारोहण की दुनिया में मिसाल माना जाता है। इससे पहले ये रिकॉर्ड करीब सात साल का था।

नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 14 Peaks: Nothing Is Impossible

उनकी इसी प्रेरणादायक कहानी पर बनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री “14 Peaks: Nothing Is Impossible” ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई। ब्रिटिश सेना की स्पेशल बोट सर्विस (SBS) से लेकर दुनिया के सबसे बड़े पर्वतारोही बनने तक, निम्सदाई का सफर साहस, अनुशासन और जुनून की मिसाल था।

असंभव को संभव करने वाले एक योद्धा को खो दिया

वो सिर्फ एक पर्वतारोही नहीं थे, बल्कि उन लोगों के लिए प्रेरणा थे जो सीमाओं को चुनौती देने का साहस रखते हैं। आज पर्वतारोहण की दुनिया ने असंभव को संभव करने वाले एक योद्धा को खो दिया है। जिसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव