Englang Crime News: दादी को चिंता हुई थी जब उसकी बेटी के नए बॉयफ़्रेंड ने नातिन को अकेले नहलाना शुरू किया.
इंग्लैंड की टीसाइड क्राउन कोर्ट (Teesside Crown Court) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एलेक्जेंड्रा वॉकर (20) और हैरिसन सिम्पसन पर 2 वर्ष की इसाबेल वेल्श की हत्या और यौन शोषण का आरोप है. कोर्ट को बताया गया कि पिछले साल 13 सितंबर, 2026 को थॉर्नाबी टीसाइड में अपने घर पर बच्ची गिर गई थी और उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी. अपनी मौत से कुछ सप्ताह पहले उसकी 21 हड्डियां टूटी थीं. इसके साथ ही कथित तौर पर उसका यौन शोषण भी हुआ था. यह काफी चौंकाने वाला है. हैरत की बात यह है कि कैसे कोई 2 साल की मासूम के साथ इस तरह की हरकत कर सकता है. कोर्ट में छह सप्ताह तक चलने वाला यह ट्रायल अभी जारी है.
गुरुवार (25 जून, 2026) को अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही देते हुए एलेक्जेंड्रा वॉकर की मां क्लेयर वॉकर ने कहा कि उन्हें लगता था कि उनकी बेटी इसाबेल वेल्श को बहुत मानती थी, लेकिन मौत से कुछ दिन पहले अपनी पोती की खराब हालत देखकर उन्हें चिंता होने लगी थी. यह भी जानकारी सामने आई है कि छोटी बच्ची की दादी को चिंता हुई थी जब उसकी बेटी के नए बॉयफ़्रेंड ने बच्ची को अकेले नहलाना शुरू किया. बच्ची की हत्या और यौन शोषण का आरोप उसकी मां और बॉयफ़्रेंड पर है. मां और दादी दोनों को इस बात की चिंता थी कि एलेक्जेंड्रा वॉकर का बॉयफ्रेंड हैरिसन सिम्पसन इसाबेल को तब नहलाता था जब कोई और वहां नहीं होता था.
गंभीर चोट ने ली इसाबेल वेल्श की जान
कोर्ट में एलेक्जेंड्रा वॉकर का पक्ष रख रहे मार्क मैककोन KC ने उससे पूछा कि क्या एलेक्जेंड्रा ने हैरिसन के इसाबेल को नहलाने के बारे में आपसे सलाह ली थी. इस पर जवाब दिया कि उन्हें नहीं लगता कि उसके पास कोई विकल्प था क्योंकि वह ऐसा तब करता था जब वह घर पर नहीं होती थी. जब एलेक्जेंड्रा वॉकर अस्पताल में थी, तब उसने उसे नहलाया था. उसने मुझे इस बारे में बताया था. मैंने कहा था कि उसे दोबारा मत नहलाने देना. यह काम सिर्फ़ मां को ही करना चाहिए. इसके बाद पिछले साल 13 सितंबर को थॉर्नाबी टीसाइड में अपने घर पर सिर में गंभीर चोट लगने के बाद इसाबेल वेल्श की मौत हो गई थी.
Alexandra Walker का कई महीनों तक रहा बॉयफ्रेंड
इसाबेल की मां एलेक्जेंड्रा वॉकर पर टीसाइड क्राउन कोर्ट में उसकी हत्या और उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है. इसके साथ ही हैरिसन सिम्पसन (22) पर भी इसाबेल की हत्या और यौन उत्पीड़न का आरोप है, जो एलेक्जेंड्रा वॉकर का बॉयफ्रेंड रह चुका है. कोर्ट ने इसाबेल वेल्श की मौत के कुछ समय बाद पुलिस के साथ एलेक्जेंड्रा वॉकर के वीडियो इंटरव्यू को भी सुना. उन्होंने कहा कि इसाबेल के घर पर बेहोश होने से लगभग 48 घंटे पहले क्लेयर वॉकर अपनी पोती से मिलने गई थीं और उन्हें चिंता हुई क्योंकि उन्होंने उसे ‘कभी इतना बीमार नहीं देखा था.
मां ने लगाया था वायरस का बहाना
उन्होंने कहा कि इसाबेल पीली पड़ गई थी. उसके पेट और घुटने में दर्द था. चोट के चलते उसके सिर पर एक उभार भी था. क्लेयर वॉकर ने जब उसकी नैपी बदली, तो उन्होंने देखा कि उसकी पीठ पर चोट के निशान थे और कूल्हे के पास उंगलियों के निशान जैसे निशान थे. इस पर क्लेयर वॉकर को बेटी एलेक्जेंड्रा वॉकर ने बताया कि इसाबेल का सिर गलती से टकरा गया था और पैर टूटने के कारण पहले अस्पताल में रहने के दौरान उसे वायरस हो गया था, इसलिए वह इतनी बीमार लग रही थी.
सीसीटीवी ने खोले सारे राज़
दादी एलेक्जेंड्रा वॉकर ने कोर्ट में एक स्क्रीन के पीछे से गवाही दी और बताया कि वह हैरिसन सिम्पसन से कभी नहीं मिली थीं. एलेक्जेंड्रा वॉकर ने बताया कि उनकी बेटी ने कहा था कि सिम्पसन को ‘एंग्जायटी (बेचैनी) थी और वह मुझसे मिलना नहीं चाहता था. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पहले घरेलू हिंसा का शिकार रह चुकी थी, इसलिए उसने अपने घर में CCTV कैमरे लगवाए थे, जिनमें एलेक्जेंड्रा वॉकर, हैरिसन सिम्पसन और इसाबेल के बीच की बातचीत रिकॉर्ड हुई थी.

