उत्तराखण्ड

22 जून को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम, एक क्लिक में पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

mausam

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत अधिकांश मैदानी जिलों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पहाड़ी जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का सिलसिला जारी है

22 जून को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 22 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा।

22 जून को पहाड़ों में होगी बारिश

22 जून को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 23 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश देखने को मिलेगी। जबकि 24 जून को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव