उत्तराखण्ड

Obsession OTT Release: अब ओटीटी पर दस्तक देगी ‘ऑब्सेशन’, कब और कहां होगी रिलीज?

खबर शेयर करें -

 

obsession-ott-release-

इस साल हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ सबसे बड़ी सरप्राइज हिट फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म थिएटर में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच इसके ओटीटी रिलीज की चर्चाएं तेज हो गई है। काफी वक्त से लोग इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। जल्द ही फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी ‘ऑब्सेशन’ Obsession OTT Release

इस फिल्म का निर्देशन करी बार्कर ने किया है। रोमांटिक हॉरर कॉन्सेप्ट और दमदार परफॉर्मेंस से इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ये फिल्म 23 जून के आसपास PVOD पर रिलीज हो सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी मेकर्स द्वारा आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। तो वहीं भारत में लोगों को इसके ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

कैसी है फिल्म की कहानी?

इंडिया के सिनेमाघरों में फिल्म ‘ऑब्सेशन’ 29 मई, 2026 को रिलीज हुई थी। डार्क साइकोलॉजिकल और हॉरर थ्रिलर इस फिल्म में माइकल जॉन्सटन, इंडे नवार्रेट और कूपर टॉमलिंसन जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। ये एकतरफा जुनूनी प्यार और उस पर मिलने वाली डरावनी सजा से जुड़ी कहानी को दर्शाती है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव