उत्तराखण्ड

मैदानी सीटों पर थी BJP के विधायकों की नजर!, नितिन नबीन ने अरमानों पर फेरा पानी

खबर शेयर करें -

 

Nitin nabin uttarakhand

मैदानी सीट तलाश रहे सिंटिग विधायकों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सख्त हिदायत दे दी है। हल्द्वानी में हुई बैठक में नीतिन नबीन ने साफ़ कर दिया है कि सभी मंत्री 2027 चुनाव में अपनी पारंपरिक सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

BJP विधायकों के अरमानों पर फिरा पानी

हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई ताबड़तोड़ बैठकों में जहां एक ओर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं एक मुद्दा सिटिंग विधायकों के मैदानी सीट से चुनाव लड़ने का भी सामने आया। सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों को दो टूक संदेश दिया है कि सभी विधायकअपनी ही सीट पर रहकर चुनाव की तैयारी करेंगे।

BJP विधायकों को लगा झटका

दरअसल चर्चा थी कि बीजेपी के कई विधायक अपने लिए मैदानी सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं। लिस्ट में पहला नाम कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज का है। चर्चा था कि महाराज अपनी सीट छोड़कर ऋषिकेश, डोईवाला या हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे।

चर्चा में एक और नाम मंत्री धन सिंह रावत का है, जो श्रीनगर सीट छोड़कर डोईवाला या देहरादून ज़िले के मैदानी इलाकों में किसी सीट की तलाश में थे। इसके अलावा, इस लिस्ट में सुबोध उनियाल का नाम भी शामिल है। राजनीतिक हलकों में उनके नरेंद्र नगर सीट छोड़कर ऋषिकेश या विकासनगर से चुनाव लड़ने की भी चर्चा थी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव