उत्तराखण्ड

US Iran के बीच समझौते पर हुए साइन!, दस्तखत करने से पहले ईरान ने रखीं 3 शर्तें

खबर शेयर करें -

 

-iran-us-peace-deal

US Iran Cease Fire Agreement: अमेरिका और ईरान के बीच फाइनली समझौते पर बात बन गई है। G7 समिट के लिए फ्रांस पहुंचे ट्रंप ने इसको लेकर बात की। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ समझौते पर पूरी तरह साइन हो चुका है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि कि हॉर्मुज स्ट्रेट आंशिक रूप से खुल चुका है। शुक्रवार तक ये पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

यूएस ईरान के बीच समझौते पर हुए साइन! US Iran Cease Fire Agreement

दरअसल ट्रंप ने समझौते के ऊपर बात करते हुए कहा कि ईरान से साथ बातचीत अच्छी रही। लेकिन बीच में अमेरिका को दो रात सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा, “हमारी ईरान के साथ बहुत अच्छी बन रही थी। मुझे दुख हुआ कि हमें दो रात के लिए वापस जाकर हमला करना पड़ा।”

अगले हफ्ते से तकनीकी स्तर पर होगी बातचीत

तो वहीं रॉयटर्स के मुताबिक एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने ये जानकारी दी कि ट्रम्प, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ समझौते पर डिजिटल साइन किए जा चुके हैं। अगले 24-48 घंटे में समझौते की पूरी जानकारी दी जाएगी। तो वहीं अगले हफ्ते के आखिर में समझौते के तकनीकी स्तर पर बातचीत की जाएगी।

दस्तखत करने से पहले ईरान की 3 शर्तें

दरअसल समझौता तो हो चुका है। लेकिन अभी पूरा दस्तावेज जारी नहीं किया गया है। ऐसे में ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी की माने तो MoU पर हस्ताक्षर हो गए है। जिसके बाद 60 दिन की अमेरिकी-ईरान वार्ता होगी। जो इस बात पर निर्भर करेगी कि अमेरिका पहले अपने तीन वादे पूरे करता है या नहीं। जो कि इस प्रकार है:-

  • नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करना
  • युद्ध और सभी सैन्य कार्रवाइयों पर रोक
  • ईरान के फ्रीज्ड फंड जारी
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव