उत्तराखण्ड

भगवानपुर में जाम पर भड़के विधायक फुरकान, JCB से बंद रास्ते को खुलवाया

खबर शेयर करें -

 

haridwar news

रुड़की के भगवानपुर कस्बे में वाहनों के बढ़ते दबाव और लंबी जाम की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रकों को टोल प्लाजा पर रोकने के बावजूद क्षेत्र में लंबा जाम लगा रहा। इसी दौरान विधायक फुरकान अहमद मौके पर पहुंचे और रास्ता बंद देखकर भड़क गए।

वाहनों के बढ़ते दबाव को देख बंद किया रास्ता

भगवानपुर क्षेत्र में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। वाहनों का लंबा जाम बना रहा जिससे ग्रामीणों,यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। इसी बीच विधायक फुरकान अहमद इमलीखेड़ा मार्ग से होते हुए टोल प्लाजा के पास पहुंचे।

रास्ता बंद देख भड़के विधायक

विधायक का आरोप है कि वहां कुछ लोग जेसीबी मशीन की मदद से पत्थर डालकर रास्ता बंद कर रहे थे। यह देख उन्होंने तत्काल आपत्ति जताई और रास्ते में डाले गए पत्थरों को हटवाकर मार्ग को खुलवाया। इसके बाद उनकी गाड़ी सहित अन्य वाहन भी वहां से गुजर सके।

haridwar news
रास्ता बंद देख भड़के विधायक

टोल प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला

विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि क्षेत्र की जनता पहले ही जाम से परेशान है। ऐसे समय में वैकल्पिक रास्ता बंद करना उचित नहीं है। लोगों की सुविधा को देखते हुए रास्ता खुलवाया गया है। वहीं टोल प्लाजा प्रबंधन ने रास्ता बंद कराने के आरोपों से खुद को अलग बताया है। टोल प्लाजा मैनेजर लोकेन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस प्रशासन के निर्देश पर मार्ग बंद कराया गया था और इसमें टोल प्रबंधन की कोई भूमिका नहीं है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव