उत्तराखण्ड

BJP में बड़ा फेरबदल: राम माधव बने उत्तराखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी, दुष्यंत गौतम की छुट्टी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी में परिवर्तन किया है। दुष्यंत गौतम की जगह अब राम माधव को उत्तराखंड का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने दो सह प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। 

राम माधव बने उत्तराखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी

राम माधव को उत्तराखंड का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहीं रेखा वर्मा की भी छुट्टी करअरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड का सह प्रभारी बनाया गया है। बता दें यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव