उत्तराखण्ड

NHRC स्पेशल मॉनिटर ने किया स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

खबर शेयर करें -

आज स्पेशल मोनिटर NHRC श्रीमती पूनम मालाकोन्दियाह के द्वारा हल्द्वानी तहसील के तीन स्कूलों एवं आगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। श्रीमती पूनम मालाकोन्दियाह के निरीक्षण में श्री प्रमोद कुमार उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, श्री पुष्कर टम्टा,जिला शिक्षा अधिकारी , श्रीमती अनुलेखा बिष्ट ,जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती शिल्पी बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं श्री तारा सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे। श्रीमती पूनम के द्वारा निरीक्षण में विद्यालयों की infrastructure पर संतोष जाहिर किया। उनके द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से प्रश्न पूछ कर शिक्षा की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया गया। उनके द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों से भी वार्ता की गई तथा उनके सुझाव लिये। उनके द्वारा सभी विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था को चेक कर उसको दुरूस्त करने के निर्देश खण्ड शिक्षा अधिकारी को दियें गये।