उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) विद्यार्थियों हेतु शोध कार्यशाला आयोजित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, 06 मई 2026।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा द्वारा एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित चार दिवसीय अनिवार्य शोध कार्यशाला के अंतर्गत तृतीय दिवस के सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुए। 4 मई से 7 मई तक आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके शोध प्रबंध (डिजर्टेशन) कार्य हेतु शोध की वैज्ञानिक पद्धतियों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना है।
कार्यशाला का आयोजन पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा के निदेशक प्रो. राकेश चन्द्र रयाल के निर्देशन में किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध कार्य में गंभीरता, अनुशासन एवं मौलिकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
तृतीय दिवस के प्रथम सत्र में विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की डॉ. सीता विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। अपने व्याख्यान में डॉ. सीता ने शोध में रुचि के महत्व पर प्रकाश डाला।

कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष भट्ट ने शोध कार्य में उभरती प्रौद्योगिकी (Emerging Technology) एवं डिजिटल रिसर्च टूल्स के प्रभावी उपयोग के संबंध में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला में विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शंशाक शुक्ल ने साहित्य के पुनर्वलोकन तथा शोध में उसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय से संबंधित पूर्व अध्ययनों के गंभीर अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर विभाग के सहायक प्राध्यापक विनायक तिवारी एवं हर्षिता मेहता भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव