उत्तराखण्ड

बड़ी खबर- पुलिस ने किया मशरूम गर्ल दिव्या रावत और उसके भाई को गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -


मशरूम गर्ल दिव्या रावत और उसके भाई राजपाल रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिव्या रावत और उसके भाई राजपाल रावत के खिलाफ पुणे ग्रामीण के पौंड थाने में एक कारोबारी ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।


दिव्या रावत और उसके भाई राजपाल रावत के खिलाफ एक व्यापारी ने पुणे में मुकदमा दर्ज कराया था। जब इस मामले में जांच की गई तो पता चला कि दिव्या रावत ने व्यापारी को फंसाने के लिए एक झूठा मुकदमा देहरादून में दर्ज कराया था। इसके लिए दिव्या रावत ने मेरठ से शपथपत्र बनवाया था।


उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की मूल निवासी और मशरूम गर्ल के नाम से फेमस दिव्या रावत मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से नवाजी गई है। लेकिन जितनी ये मशरूम उत्पादन के लिए विख्यात हैं उतनी ही वित्तीय आरोप सहित गंभीर मामलों में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दिव्या रावत पर लोगों के पैसे हड़पना, डराना-धमकाना सहित मारपीट के कई संगीन गंभीर आरोप लग चुके हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक दिव्या और उसके भाई की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण कोर्ट ने पुलिस को दोनों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पुलिस दोनों को लेकर देहरादून भी आ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव