उत्तराखण्ड

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा!, पहाड़ी से गिरी चट्टान, चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

uttarkashi-forest-fire-gangotri-highway accident

GANGOTRI HIGHWAY ACCIDENT: गंगोत्री हाईवे पर एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक बाइक सवार युवक इसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल इस युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा गुरुवार देर शाम का है।

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा! GANGOTRI HIGHWAY ACCIDENT

दरअसल उत्तरकाशी में इन दिनों जगलों में आग (Uttarkashi forest fire) लगी हुी है। इस आग के कारण गंगोत्री हाईवे पर पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को एक युवक बाइक से जा रहा था। तभी वो गंगोत्री हाईवे पर गिर रहे पत्थरों की चपेट में आ गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत

बताते चलें कि बीते दो दिनों से जंगलों में लगी आग सड़क पर लोगों के आने-जाने के लिए खरता बन रहा है। जलते हुए पेड़ों के साथ पहाड़ियों से पत्थर गिरना भी लोगों के लिए खतरा है। इस हादसे में मरे युवक की पहचान मयंक पंवार के रूप में हुई है।28 साल का मयंक अपनी बाइक से उत्तरकाशी से नेताला की तरफ जा रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो वन विभाग की लापरवाही के चलते युवक की जान चली गई।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव