उत्तराखण्ड

छतरपुर में मुस्लिम चचेरी बहनों ने हिंदू भाइयों से की शादी, वीडियो जारी कर बताया जान का खतरा

खबर शेयर करें -

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से लापता दो मुस्लिम युवतियों ने पांच दिन बाद इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर शादी करने का दावा किया। इन चचेरी बहनो …और पढ़ें

छतरपुर में मुस्लिम चचेरी बहनों ने हिंदू भाइयों से की शादी, वीडियो जारी कर बताया जान का खतरा
मुस्लिम चचेरी बहनों ने हिंदू भाइयों से की शादी।

HighLights

  1. मुस्लिम चचेरी बहनों ने हिंदू भाइयों से की शादी।
  2. वीडियो जारी कर बताया जान का खतरा।
  3. अंतरधार्मिक विवाह पर छतरपुर में बवाल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से लापता दो मुस्लिम युवतियों ने पांच दिन बाद इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर शादी करने का दावा किया। इन चचेरी बहनों ने हिंदू चचेरे भाइयों से शादी की। वीडियो में दोनों ही युवतियां अपने पतियों के साथ दिख रही हैं। अपने मायके पक्ष से जान का खतरा बताकर नौगांव थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है।

नौगांव थाना क्षेत्र में दो मुस्लिम युवतियां घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थीं और लापता हो गई थीं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और लापता की खोज चल रही थी लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल बंद होने से लोकेशन नहीं मिली। इससे घर के परिवार और समाज के लोग चिंतित थे।

सोमवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया जब युवतियों ने वीडियो जारी कर शादी करने की बात बताई। इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो में युवती अनघा ने बताया कि उसने अपनी इच्छा से शादी कर ली है।

हेमंत जोशी के साथ वह खुश है। उसके पति और उनके परिवार को मायके वालों से खतरा है। पुलिस अधीक्षक और नौगांव थाना प्रभारी हमें सुरक्षा दें। यदि कुछ भी होगा तो हमारे मायके वाले जिम्मेदार होंगे। वहीं, सकीना का कहना है कि वह शादी से खुश है।

उसके परिवार वाले मेरे पति और उनके परिवार को परेशान न करें। परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत में लड़कियों को नाबालिग बताया है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही। समाज के महिला-पुरुष थाने पहुंचे और प्रदर्शन भी किया था।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव