उत्तराखण्ड

मुस्लिम बहनों ने हिंदू सहेली को खिलाया नशीला पदार्थ… भाई से कराया दुष्कर्म, अम्मी-अब्बू बना रहे थे अश्लील वीडियो

खबर शेयर करें -

10वीं कक्षा की छात्रा है पीड़िता, मुख्य आरोपी अनस और उसके परिवार पर केस दर्ज

यूपी के बरेली से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना उजागर हुई है। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में दो नाबालिग मुस्लिम बहनों ने अपनी हिंदू सहेली का अपने भाई अनस से दुष्कर्म करवाया है। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस को हिरासत में ले लिया है और उसकी बहनों व माता-पिता के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है, वह पिछले शनिवार को वार्षिकोत्सव में शामिल होने स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद उसकी दो मुस्लिम सहेलियों ने उसे अपनी बातों फंसा लिया और अपने साथ अपने घर ले गईं। वहां उन्होनें पीड़िता खाने में नशीला पदार्थ मिला कर खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद सहेलियों के भाई अनस ने बेहोशी की हालत में नाबालिग हिंदू छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे षड़यंत्र में सहेलियों के मां-बाप भी शामिल थे। उन्होंने न सिर्फ इस कांड में अपने बच्चों की मदद की, बल्कि पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।

जब देर शाम तक छात्रा घर वापस नही आई, तब उसकी मां को चिंता होने लगी। परेशान होकर छात्रा की मां बेटी को ढूंढने निकली। इस बात का पता चलने पर आरोपी घबरा गए और पीड़िता को अचेत अवस्था में उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। होश में आने के बाद पीड़िता ने अपनी मां को सारी कहानी सुनाई, जिसके बाद परिजन स्तब्ध रह गए।

पीड़ित छात्रा के पिता उत्तराखंड में नौकरी करते हैं और वह अपनी मां के साथ गांव में रहती है। मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता तुरंत बरेली पहुंचे और नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इलाके के सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी, 2026 को मिली शिकायत के आधार पर आरोपी युवक अनस, उसकी दो नाबालिग बहनों और उसके माता-पिता के खिलाफ किडनैपिंग, रेप और साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और इस शर्मनाक घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव